नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष अभियान

Description of image

बीकानेर। नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष के निर्देशानुसार निगम द्वारा बुधवार को विशेष अभियान चलाकर पवनपुरी के शनि मंदिर से नागणेची मंदिर तक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व आवासीय परिसरों के बकाया नगरीय विकास कर की वसूली कार्य लेजर तथा 51 नवनिर्मित प्रतिष्ठानों/आवासियो परिसरों को चिन्हित करते हुए नगरीय विकास शुल्क जमा करवाने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति, भू-उपयोग परिवर्तन सम्बंधित कार्यों को 7 दिवस में निगम कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन व अन्य कार्यवाही करवाने के लिए निर्देशित किया गया। युजर चार्ज के तौर पर 20,700 रुपए मौके पर ही वसूल किए गए। कार्यवाही निगम उपायुक्त श्री कुलराज मीना, वित्तीय सलाहकार श्री धीरज जोशी, पुलिस निरीक्षक श्री प्रदीप सिंह, श्री अशोक माली, श्री प्रतीक झा, सुश्री आकांक्षा पाण्डेय, श्रीमती अर्चना भादू, राजस्व निरी., श्री वरुण भदौरिया, वरिष्ठ सहायक, श्री जितेन्द्र, श्री रविन्द्र, सहा.राजस्व निरी., श्री रमेश बारासा, कार्य. स्वच्छता निरी., जमादार, व अन्य निगम दल, होमगार्ड आदि उपस्थित रहे।

आयुक्त श्री मयंक मनीष प्।ै द्वारा बताया गया की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा बीकानेर शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही भी की जायेंगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …