मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर द्वारा चूरू, रतनगढ़ एवं सादुलपुर स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण

Description of image

मंडल रेल प्रबंधक बीकानेर द्वारा शनिवार को चूरू, रतनगढ़ सादुलपुर स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने सादुलपुर स्टेशन पर 18.85 करोड़ की लागत से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया ,उक्त स्टेशन के निरीक्षण कार्य में 90% से अधिक कार्य पूरा होना पाया गया। रेल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार ने स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, रिटायरिंग रूम स्टेशन कक्ष आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा- निर्देश दिए।

डॉ आशीष कुमार ने अपने दौरे में चूरु स्टेशन का भी दौरा किया, यहां 19.83 करोड़ की लागत से स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और पाया कि 65% से अधिक काम हो चुका है इस संबंध में अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिए। रेल प्रबंधक महोदय ने यहां स्टेशन कक्ष, बुकिंग ऑफिस आदि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रेल प्रबंधक महोदय ने अपनी दौरे में रतनगढ़ स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 18.09 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया, उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन भवन , सर्कुलेटिंग एरिया आदि का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रतनगढ़ स्टेशन का स्टेशन का 75% से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य से तीव्र गति से पूरा होगा।

उल्लेखनीय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन सभी स्टेशनों का कार्य पूरा होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वयक) अमित जैन सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …