दस हजार का इनाम घोषित हुए तीन फरार अपराधी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। बीकानेर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना जामसर क्षेत्र के कालासर गांव में हुए गणेशसिंह हत्याकांड के तीन फरार ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 जुलाई 2024 को कालासर गांव में गणेशसिंह पुत्र किशन सिंह की घर में घुसकर मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे बीकानेर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। बढ़ते दबाव के चलते पुलिस प्रशासन ने इस हत्याकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में योगेन्द्र सिंह (28) पुत्र उम्मेद सिंह, प्रभू सिंह (38) पुत्र सोहन सिंह और गोविन्द सिंह पुत्र पदम सिंह, सभी निवासी कालासर, शामिल हैं। ये तीनों अपराधी पिछले छह महीने से फरार थे और रूहपोश होकर खुद को छिपाए हुए थे। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश (आईपीएस) के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। आसूचना संकलन और विशेष टीम के प्रयासों से आखिरकार इन तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बीकानेर रेंज पुलिस लगातार संगठित अपराधों पर शिकंजा कस रही है। इस कार्रवाई से राजस्थान पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। आमजन से अपील की गई है कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और अपराधियों के खिलाफ जानकारी उपलब्ध कराएं। इस पूरी कार्यवाही में हेड कांस्टेबल विमलेश कुमार (रेंज कार्यालय, बीकानेर) की विशेष भूमिका रही। बीकानेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …