तेज आंधी और बारिश के चलते शहर के इस इलाके मे गिरा बिजली का टावर

Description of image

बीकानेर। शहर में तेज आंधी और बारिश के चलते पवनपुरी मुख्य मार्ग पर दो विद्युत ट्रांसमिशन टावर गिर गए, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे में महिला थाना में तैनात पुलिस कर्मी की कार टावर की चपेट में आ गई, हालांकि सौभाग्य से वह सुरक्षित बच गए।इस दुर्घटना के चलते इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। फिलहाल बिजली विभाग के अधिकारी तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही है। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …