फिजियोथेरेपिस्ट को मिला नया दर्जा, अपने नाम के साथ ‘डॉ.’ PT का कर सकेंगे इस्तेमाल

Description of image

फिजियोथेरेपी क्षेत्र को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब से योग्य फिजियोथेरेपिस्ट अपने नाम के साथ ‘डॉ.’ उपसर्ग और ‘PT’ प्रत्यय का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह अधिकार राष्ट्रीय संबद्ध स्वास्थ्य देखभाल आयोग (NC-AHP) की ओर से जारी फिजियोथेरेपी पाठ्यक्रम पुस्तिका में आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया है। गाइडलाइन के पृष्ठ 29 पर स्पष्ट उल्लेख है कि मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिग्री प्राप्त फिजियोथेरेपिस्ट ‘डॉ. पीटी टाइटल के पात्र होंगे। इस फैसले को पेशे की गरिमा और व्यापक सामाजिक मान्यता देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बीकानेर फिजियोथेरेपी समूह ने इस निर्णय का स्वागत किया है। वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. लक्ष्मण राजपुरोहित, डॉ. महेंद्र चौधरी, डॉ. कपिल गोम्बर, डॉ. मयंक खत्री और डॉ. कनिका अग्रवाल ने कहा, “यह सिर्फ उपाधि नहीं, बल्कि वर्षों की तपस्या और समर्पण का सम्मान है। डॉ. भरत खत्री और डॉ. अमित पुरोहित के अनुसार, “इससे न केवल फिजियोथेरेपी को सम्मान मिलेगा, बल्कि आमजन में इसकी उपयोगिता को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी।”

डॉ. अपूर्वा बिस्सा ने कहा, “यह फैसला फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका को स्वास्थ्य क्षेत्र में मजबूती से स्थापित करेगा।एनसीएएचपी की अध्यक्ष डॉ. यज्ञ उन्मेष शुक्ला को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए देशभर से सराहना मिल रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …