करणीमाता के श्रृद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाए देशनोक स्टेशन पर करेगी ठहराव

Description of image

करणीमाता के श्रृद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे के देशनोक स्टेशन पर 04 जोडी रेलसेवाओं का प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार-

*1 गाडी संख्या 22463/22464, दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला ( द्वि-साप्ताहिक) राजस्थान संपर्क क्रांति सुपरफास्ट रेलसेवा*

गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय रोहिल्ला – बीकानेर सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 13.06.25 से दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 06.56 बजे आगमन एवं 06.58 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22464, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 10.06.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 18.34 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।

*2 गाडी संख्या 22737/22738, सिकंदराबाद- हिसार- सिकंदराबाद ( द्वि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट रेलसेवा*

गाडी संख्या 22737, सिकंदराबाद- हिसार सुपरफास्ट रेलसेवा जो दिनांक 10.06.25 से सिकंदराबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 11.42 बजे आगमन एवं 11.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22738, हिसार- सिकंदराबाद रेलसेवा जो दिनांक 13.06.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 19.52 बजे आगमन एवं 19.54 बजे प्रस्थान करेगी।

*3 गाडी संख्या 19223/19224, साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा*

गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.06.25 से साबरमती से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 22.34 बजे आगमन एवं 22.36 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.06.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 01.00 बजे आगमन एवं 01.02 बजे प्रस्थान करेगी।

*4 गाडी संख्या 19225/19226, भगत की कोठी – जम्मूतवी – भगत की कोठी (प्रतिदिन) एक्सप्रेस रेलसेवा*

गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी – जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.06.25 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 10.52 बजे आगमन एवं 10.54 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 08.06.25 से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा देशनोक स्टेशन पर 16.06 बजे आगमन एवं 16.08 बजे प्रस्थान करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …