खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रहे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे परः विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Description of image

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने मंगलवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र मे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

जैतपुर मे 33/11 केवी जीएसएस के शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गत सवा साल मे सरकार द्वारा इससे जुड़े अनेक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जीएसएस बनने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। उन्होंने जीएसएस का निर्माण निर्धारित समय तक पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि हाल के बजट में बम्बलू में 220 केवी जीएसएस की घोषणा की गई है। यह क्षेत्र में विद्युत सुदृढ़ीकरण की दुष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार लूणकरणसर को इतनी सौगातें मिली हैं। यह ‘विकसित लूणकरणसर, शिक्षित लूणकरणसर’ की परिकल्पना को साकार करने मे सहयोगी साबित होगा। जैतपुर के ग्रामीणों द्वारा मंत्री श्री गोदारा का भव्य अभिनन्दन किया गया। श्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

*सड़कें क्षेत्र के विकास का आईना: श्री गोदारा*
राईका चक मे 2 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बनी 9 किलोमीटर लम्बी सड़क के लोकार्पण के दौरान श्री गोदारा ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती हैं। सड़क तंत्र जितना सुदृढ़ होगा, आवागमन उतना ही व्यवस्थित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल मे इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने चक 273 आरडी नाथवाणा मे आरयूबी निर्माण के लिए 9.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। विधायक निधि सहित विभिन्न मदों से सड़क निर्माण के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में सड़क तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

*शेखसर के ग्रामीणों की वर्षों की मांग हुई पूरी*
श्री गोदारा ने शेरपुरा जीएसएस पर 3.15/5 एमवीए तथा शेखसर के 132 केवी जीएसएस पर 25 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि शेखसर के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से यहां 25 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की जा रही थी। जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से आसपास के लगभग पच्चीस-तीस गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लूणकरणसर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए सौ करोड़ रुपए की स्वीकृतियां दी हैं। यह कार्य राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं।

इस दौरान लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, उप प्रधान कैलाश सारस्वत, लूणकरणसर के उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल, विकास अधिकारी किशोर कुमार, तहसीलदार विनोद पूनिया, अधिशाषी अभियंता गिरधारी सियाग, सहायक अभियंता राजेश रोशन, राजेन्द्र लेघा, भरत तंवर, जिला परिषद सदस्य राजूराम धतरवाल, धर्मपाल जयनी, सावन पुरोहित, गणपतदास, पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र गोदारा, रवि, बाबूलाल लेघा, अमराराम सियाग, राजाराम झोरड़, बिशननाथ सिद्ध, रामस्वरूप मेघवाल, मुरारी बेनिवाल, राधेश्याम भादू, मीरा देवी और सतपाल गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …