राजस्थान के ऐसैं अनेकों जिले जिनके ग्रामीण क्षेत्रों के बहुत से विधालय आज भी जर्जर हालातों में

Description of image

बीकानेर श्रीकोलायत – झालावाड़ की पीपलोदी में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुआ हादसा बहुत ही पीड़ा दायक ओर हृदय विदारक है। इस दुखद दुर्घटना में दिवंगत हुए मासूम बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं इस दुखद दुर्घटना में दिवंगत हुए छोटे बच्चों और गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों के परिवारों को प्रकृति असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति सब्बल प्रदान करें इस दुखद दुर्घटना में घायल हुए बच्चों के सीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
सोशल एक्टिविस्ट युवा नेता महेन्द्र मेघवाल ने ऐसी घटनाओं को देश और राज्य की सरकारों के लिए बड़ी विडंबना का विषय बताया है। देश और राज्य की सरकारे का रवैया शिक्षा के मंदिरों (विद्यालयों) के प्रति पूर्ण संज्ञानात्मक नहीं है आज देश-प्रदेश के ऐसे अनेको क्षेत्र हैं जहां आज भी शिक्षा के मंदिरों (विद्यालयों ) की हालत जर्जर अवस्था में है ऐसी जर्जर अवस्था को देखते हुए देश और प्रदेश के किसी भी कोने में कभी भी ऐसी घटनाएं जन्म ले सकती है।
सोशल एक्टिविस्ट युवा नेता महेंद्र मेघवाल ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारे अपने मद से शिक्षा के मंदिरों (विद्यालयों) के विकास पर खर्च कर उनके जर्जर अवस्थाओं को सुधारने का प्रयास करें फिजूल रूप से सरकारी खर्चो पर अंकुश लगाकर शिक्षा के मंदिरों स्कूलों को सुधारने का प्रयास करें। ताकि ऐसी भयंकर हृदय विदारक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
महेंद्र मेघवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र जिस विधानसभा क्षेत्र (श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र) से वो आते हैं उस क्षेत्र के उपखंड में बने अनेकों विद्यालयों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकोलायत में पिछले एक-दो वर्षों से क्षेत्र में भ्रमण करने पर सामने आया कि ऐसे अनेकों विद्यालय हैं जहां आज भी स्थितियां नाजुक बनी हुई है कुछ विद्यालय जर्जर अवस्था में है तो कुछ विद्यालयों में ऐसी स्थिति बनी हुई है कि कुछ विद्यालयो में स्टाफ पुरा ही नही है और जहां पूरा स्टाफ है वहां समय पर स्टाफ की उपस्थिति नहीं होती है ऐसे अनेक मामलों पर शासन और प्रशासन को समय-समय पर लिखित में मौखिक में अवगत भी करवाया जाता रहा है लेकिन शासन प्रशासन पर किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिला है स्थितियां आज भी जस की तस पड़ी है।
सोशल एक्टिविस्ट युवा नेता महेन्द्र मेघवाल ने एक अभियान चलाने की मुहिम को शुरू करने से पूर्व अवगत करवाया कि आगामी अगस्त माह के पहले सप्ताह में बीकानेर के श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में गांव,ढाणी,चक,कस्बे मैं बनी समस्त स्कूलों का निरीक्षण कर ऐसैं विद्यालयों को चिन्हित किया जाएगा और जर्जर हालत में पड़े स्कूलों का तुरंत प्रभाव से शासन और प्रशासन को अल्टीमेटम के साथ निर्माण करवाने के लिए पत्र प्रेषित किया जाएगा।
यह जानकारी शोशल एक्टीविस्ट जनसेवक युवा नेता महेन्द्र मेघवाल ने अपने शोशल साईट पर भी सार्वजनिक रूप से लिख दिया है।
सोशल एक्टिविस्ट युवा नेता महेंद्र मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी चरण में जागरूकता अभियान के तहत समस्त गांवो में चिकित्सा सहित बिजली सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह जन जागरण अभियान छेड़ा जाएगा जो श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के सम्पूर्ण गांवों, चकों, ढाणियों, कस्बों में यह जनजागरण टीम पहुंच कर वहा के हालातों को नजर कैद कर शाशन प्रशासन के समक्ष रखेगी

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …