रामदेवरा मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के किये कड़े इंतज़ाम

Description of image

बीकानेर। लोकदेवता बाबा रामदेव के मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालु पदयात्रा पर निकल पड़े हैं। बीकानेर–जैसलमेर हाइवे पर दिन-रात पदयात्रियों के जत्थे गुजर रहे हैं। उनकी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। नोखड़ा तक करीब 65 किलोमीटर लंबे मार्ग पर नौ स्थायी नाके लगाए गए हैं। यातायात पुलिस की मोबाइल टीम, इंटरसेप्टर गाड़ी और गश्ती दल लगातार निगरानी कर रहे हैं। रात के समय दुर्घटनाओं से बचाव के लिए पदयात्रियों के बैग और हाथों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए जा रहे हैं तथा उन्हें सड़क से नीचे चलने और टॉर्च साथ रखने की समझाइश दी जा रही है।

गजनेर थाना क्षेत्र की नहर और कोलायत स्थित कपिल सरोवर पर डूबने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सेवा शिविरों के पास भी सादावर्दी में पुलिस जवान मौजूद रहेंगे।

हल्दीराम प्याऊ और गंगाशहर से निकलने वाले पदयात्रियों व वाहनों के लिए निर्धारित मार्ग तय कर दिए गए हैं। वहीं जेएनवीसी, सदर, नयाशहर, नाल, गजनेर, कोलायत, हदां और छतरगढ़ थानों में विशेष नाकाबंदी रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…