कालाबाजारी के उद्देश्य से लाई गई यूरिया ट्रक सहित जब्त

Description of image

बीकानेर/छत्तरगढ़ – कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में छत्तरगढ़ क्षेत्र में मंडी RD-465 स्थित बुडिया एंड कम्पनी पर बड़ी मात्रा में बिना लाइसेंस के यूरिया भंडारण का मामला सामने आया है। संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण), कृषि आयुक्तालय राजस्थान के. के. मंगल तथा छत्तरगढ़ एसडीएम पवन कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में कुल 368 कट्टे यूरिया के जब्त किए गए।

यह यूरिया श्रीराम फर्टिलाइज़र द्वारा उत्पादित था, जिसे ट्रक संख्या RJ31GA4127 द्वारा मंडी लाया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि बुडिया एंड कम्पनी के पास उर्वरक विक्रय का वैध लाइसेंस नहीं है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ट्रक में लदे यूरिया पर अनिल ट्रेडिंग कम्पनी, घड़साना के नाम की बिल्टी मौजूद थी, ट्रक सूरतगढ़ रैक पॉइंट से रवाना हुआ तथा घडसाना जाना था परन्तु यह घडसाना के स्थान पर मंडी RD-465 स्थित बुडिया एंड कम्पनी पर पहुँच गया जिससे कालाबाजारी की आशंका और गहराई | अवैध भण्डारण, अवैध परिवहन व् कालाबाजारी की आशंका के कारण जब्ती की कार्यवाही की गई |

उपरोक्त कार्यवाही सहायक निदेशक कृषि (मुख्यालय) सुरेन्द्र कुमार मारू व् कृषि अधिकारी छतरगढ सोमेश कुमार तंवर द्वारा की गई | कार्रवाई के दौरान प्रेम कुमार भाम्भू सहायक कृषि अधिकारी, हड्मान राम , मूला राम और राकेश आदि कृषि पर्यवेक्षक मौके पर मौजूद थे | वहीं प्रशासन की ओर से भेरूलाल (नायब तहसीलदार) और धर्मेन्द्र मीणा के साथ कई पुलिसकर्मी भी कार्रवाई में शामिल हुए।

अधिकारियों ने मौके पर ट्रक मय यूरिया जब्त कर अग्रिम जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी थी |

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…