सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को लेकर ऐतिहासिक पहल

Description of image

सच राजस्थान,बीकानेर। भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान एवं NMO राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम ग्राम स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शुभारंभ 20 दिसंबर को ऋद्धि-सिद्धि गार्डन, बीकानेर में किया गया।

यह यात्रा 20 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत भारत-पाक सीमा से सटे लगभग 1070 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ 205 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान NMO, सीमा जन कल्याण समिति, सक्षम एवं किसान संगठन—इन चारों संगठनों के समन्वित प्रयास से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में रहने वाले नागरिकों को निःशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन कार्यक्रम में विभाग संघचालक टेकचंद जी बारड़िया, जम्मू-कश्मीर प्रचारक नेमी चंद जी, NMO अध्यक्ष डॉ. बी.के. बिनवारा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार राजपुरोहित, सचिव डॉ. पवन सारस्वत, सीमाजन कल्याण समिति से वासुदेव जी तथा किसान संगठन से शंभू सिंह जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर NMO के डॉ कौशल रंगा ने बताया कि यात्रा के अंतर्गत 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न गांवों में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर एवं रक्त जांच, निःशुल्क दवा वितरण के साथ-साथ नेत्र, नाक, कान, गला, दंत एवं सामान्य रोगों का उपचार किया जाएगा। गंभीर रोगियों को आवश्यकता अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।

आयोजकों ने सीमावर्ती गांवों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक चंपेश जी, डॉ. रतिराम, डॉ. शिवराज, डॉ. कौशल रंगा , डॉ. गौतम लूनिया, डॉ. विक्रम सहित मेडिकल विद्यार्थी शुभांशी, पुष्पेंद्र एवं अन्य गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …