
सच राजस्थान न्यूज़, बीकानेर,21/12/2025को फड़ बाजार सामुदायिक केंद्र बीकानेर में महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत 15 महिलाओं को मनीषा सरवटे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।डॉ रेशमा वर्मा बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बेसिक और एडवांस ब्यूटी थैरेपिस्ट कोर्स की लिखित मौखिक और प्रैक्टिकल जानकारी के साथ-साथ महिलाओं को कई सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा गया जिससे महिलाओं को हुनर के साथ-साथ आत्मविश्वास का भी बल मिलता है।कार्यक्रम में अतिथि के रूप पधारे कौशलेश गोस्वामी, नरेश खत्री (छाबड़ा) अध्यक्ष भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई ने प्रशिक्षण ले चुकी सभी महिलाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। नरेश खत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी महिलाएं महिला सशक्तिकरण का उदाहरण रखते हुए एकजुट होकर काम करें समूह में काम करने से हुनर को दोगुनी ताकत मिलती है साथ ही केंद्र की ओर से प्रशिक्षिका मनीषा सरवटे को सर्टिफिकेट एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया साथ मे सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि प्रशिक्षण लेकर रोजगार और स्वरोजगार अवश्य शुरू करेंगे। नरेश खत्री, कौशलेश गोस्वामी एवं डॉ रेशमा वर्मा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए।