
बीकानेर, मामला शिवबाड़ी क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर शिव मंदिर के पास आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर लगातार युवा प्रदर्शन कर रहे है। बीते दिनों भी युवाओं ने प्रदर्शन कर उठाई थी मांग लेकिन मांग पूरी नहीं होने से नाराज युवाओं ने आज शिवबाडी क्षेत्र की सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
युवा नेता नरेश शाकद्वीपीय ने कहा कि बीते दिनों भी इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर और बैरीकेट लगाने मांग को लेकर युवाओं ने सड़क जाम कर दिया था जिसके बाद प्रशासन द्वारा दो दिन का लगाने का वादा किया। जिसको अनदेखा कर दिया।
ऐसे में आज फिर से सड़क जाम करना हमारी मजबूरी है।
युवाओं ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन कर लगाए जिला प्रशासन पर आरोप के नारे।
सड़क जाम की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार अपनी मांग पर अड़े रहे।
भाजपा पार्षद विनोद धवल की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन में बैठे युवाओं को आश्वासन दिया कि अगले दो दिन में आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा अन्यथा इसका जमेदार प्रशासन खुद होगा। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रास्ता खोल दिया।
प्रदर्शन में दीपेंद्र सिंह, प्रमोद, सोनू सिंह,अनमोल, नरेंद्र, सन्नी, विजय गोपीकिशन,निरंजन, मोहित, कालीचरण, चंद्रप्रकाश,महेंद्र, मोहनलाल, सुभाष, कमल, उदय, बलवीर सिंह, कुनाल, सुनील, राकेश, देवकिशन, दीपेश, श्याम आदि युवा भारी संख्या में मौजूद रहें।