1.27 लाख से अधिक मामले दर्ज, ₹1.85 करोड़ जुर्माना वसूला; दिव्यांग व महिला कोच में यात्रा करने पर भी कार्रवाई

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे का बीकानेर रेल मंडल बिना टिकट या अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व को ध्यान में रखते हुए मंडल पर समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

इसी क्रम में दिनांक 3 मई 2025 से 6 मई 2025 तक चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 309 मामले दर्ज कर ₹4,81,000 का जुर्माना वसूला गया। वहीं दिनांक 12 मई 2025 को चलाए गए “एंबुश अभियान” के तहत एक ही दिन में 271 मामले दर्ज कर ₹1,14,000 जुर्माना वसूला गया।

इस प्रकार समय-समय पर अभियान चलाकर बीकानेर रेल मंडल ने 1 जनवरी 2025 से 30 जुलाई 2025 की अवधि में कुल 1,27,628 मामले दर्ज कर लगभग 1.85 करोड़ का

जुर्माना वसूला है।

इसके साथ ही रेलवे सुरक्षा बल ने भी अनधिकृत रूप से आरक्षित कोचों में यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। उक्त अवधि (01.1.25 से 30.7.25 तक) में दिव्यांग कोच में धारा 155 के तहत कार्यवाही कर अनधिकृत रूप से यात्रा करने पर 68 मामले दर्ज कर ₹43,080 की वसूली की गई। वहीं महिला कोच में अनधिकृत यात्रा करने पर धारा 162 के तहत 7 मामले दर्ज कर ₹5,600 का जुर्माना वसूला गया है।

उल्लेखनीय है कि यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने हेतु बीकानेर मंडल को वर्ष 2024-25 में “रेल मदद” एप के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएं देने पर उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से *”शील्ड”* प्राप्त हुई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …