उत्तर पश्चिम रेलवे पर मण्डलीय समिति (जयपुर और बीकानेर मण्डल) के माननीय सांसदों के साथ बैठक का आयोजन

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर और बीकानेर मण्डल के क्षेत्राधिकार में आने वाले सांसदगणों के साथ मण्डलीय समिति की बैठक आज दिनांक 04.09.2025 को प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में श्री भागीरथ चौधरी, माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार, श्रीमती मंजू शर्मा, माननीय सांसद-जयपुर, श्री राव राजेन्द्र सिंह, माननीय सांसद-जयपुर ग्रामीण, श्री घनश्याम तिवाड़ी, माननीय सांसद-राज्यसभा (राजस्थान), श्री धर्मबीर सिंह, माननीय सांसद-भिवानी महेन्द्रगढ़, श्री अमरा राम, माननीय सांसद-सीकर, श्री मुरारी लाल मीना, माननीय सांसद-दौसा, श्री कुलदीप इंदौरा, माननीय सांसद-गंगानगर, श्री राहुल कास्वां, माननीय सांसद-चूरू, श्री हरीश चन्द्र मीना, माननीय सांसद-टोंक सवाई माधोपुर, श्री बृजेन्द्र सिंह ओला, माननीय सांसद-झुंझुनू ने भाग लेकर यात्री सुविधाओं और रेल परिवहन को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक चर्चा की।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार इस अवसर पर श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन और सहयोग यात्री सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने राजस्थान में विभिन्न रेलवे कार्यों के लिए रिकार्ड 9,960 करोड़ का बजट आवंटन किया है, जो राज्य के विकास को गति प्रदान कर रहा है। श्री अमिताभ उत्तर पश्चिम रेलवे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, पूंजीगत व्यय, विद्युतीकरण, कवच प्रणाली, यात्री सुविधाओं, स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर प्रकाष डाला।

श्री शंशाक, उप महाप्रबंधक-सामान्य ने उत्तर पश्चिम रेलवे के कार्य निष्पादन, यात्री सुविधाओं के कार्य, निर्माण परियोजनाएं तथा उपलब्धियों पर विस्तृत प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया।

बैठक में श्री भागीरथ चौधरी, माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार ने विगत समय में रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं के कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि सरकार द्वारा आंवटित रिकार्ड बजट से राजस्थान में रेल कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। श्री चौधरी ने रेलवे कार्यों तथा यात्री सुविधाओं में होने वाली परेशानियों के निपटान के लिए त्वरित कार्यवाही करने की बात भी कही। इसके साथ ही श्री भागीरथ चौधरी ने विगत 11 वर्षों में रेलवे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। स्टेशनों पर ट्रेनों में सफाई व्यवस्था में जो उल्लेखनीय सुधार आया है उसके लिए उन्होनें विशेष रूप से प्रशंसा की।

समिति के माननीय सांसदगणों ने अपने क्षेत्र में यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए नई ट्रेनों के संचालन, विस्तार व फेरों में बढ़ोतरी, कम दूरी के मध्य डेमू ट्रेनों का संचालन, रेलगाडियों के ठहराव, ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव एवं यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे स्टेशनों सफाई व्यवस्था, स्टेशनों का पुनर्विकास, कोच गाइडेंस बोर्ड, नये प्लेटफार्म का निर्माण व सुधार, फुट ओवर ब्रिज की सुविधा, स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा, वृद्ध एवं निशक्तजनों हेतु सुविधाएं, टिकट काउंटर, द्वितीय प्रवेश इत्यादि पर सुझाव प्रदान किए। समिति के सदस्यों ने बैठक के आयोजन और यात्री सुविधाओं के लिए की गई चर्चा के हेतु रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में श्री अशोक माहेश्वरी, अपर महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे तथा विभागाध्यक्षों सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …