
बीकानेर। बिजली निगम की ओर से जीएसएस/फीडर रख-रखाव व पेड़ों की छंटाई जैसे अत्यावश्यक कार्यों के चलते गुरुवार, 28 अगस्त को शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक
हनुमान मंदिर के पास, सुभाषपुरा क्षेत्र
सुबह 07:00 से 11:00 बजे तक
15 न. स्कूल क्षेत्र, सूरज बालबाड़ी स्कूल के पास का क्षेत्र
सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 बजे तक
मुक्ता प्रसाद कॉलोनी सेक्टर 3 व 4, कबीर आश्रम एवं आसपास का क्षेत्र