कृषि विभाग: आत्मा द्वारा रबी फसल महोत्सव कृषक दिवस व किसान गोष्ठी आयोजित

Description of image

बीकानेर, 19 सितम्बर। कृषि विभाग-आत्मा द्वारा कैफेटेरिया बी-11 योजना के तहत रबी फसल महोत्सव कृषक दिवस व किसान गोष्ठी कार्यक्रम शुक्रवार को आत्मा सभागार कृषि भवन परिसर में आयोजित किया गया। इसमें जिले के 100 से अधिक नवाचारी प्रगतिशील कृषि व उद्यानिकी किसानों ने वैज्ञानिकों व कृषि अधिकारियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम परियोजना निदेशक (आत्मा) मदनलाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। एसकेआरएयू के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एस. पी. सिंह ने रबी फसलों में खरपतवार नियन्त्रण एवं रोग नियन्त्रण के बारे में चर्चा की। कृषि वैज्ञानिक डाॅ.अमर सिंह गोदारा ने रबी फसलों की उन्नत किस्मों व पैकेज आफ प्रैक्टिसेज के बारे में बताया एवं किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान सुझाया। काजरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीरबल ने किसानों को रबी फसल महोत्सव के बारे में बताया। रबी फसलों चना, सरसों, गेहूं, जीरा, मेथी, ईसबगोल की फसल उत्पादन उन्नत तकनीकी के बारे में बताया। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने कृषि-उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में पावर पाइंट प्रजन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी। आत्मा की उप परियोजना निदेशक ममता ने आत्मा योजना के तहत संचालित विभिन्न कृषि कार्यक्रमों की जानकारी दी। रबी फसल महोत्सव कृषक संवाद कार्यक्रम में सहायक कृषि अधिकारी राजेंद्र पहाड़िया, देवेन्द्र सिंह, मोहन कुलरिया व बडी संख्या में प्रगतिशील किसान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा ममता कुमारी ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …