कृषि भवन परिसर में कृषि-उद्यानिकी अधिकारियों ने किया जापानी पद्धति मियावाकी से सघन पौधारोपण

Description of image

बीकानेर। कृषि भवन परिसर में रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान ‘हरियालो राजस्थान कार्यक्रम’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत कृषि-उद्यानिकी विभाग टीम ने संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी के नेतृत्व में सघन पौधारोपण जापानी पौधारोपण पद्धति मियावाकी से किया। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि मियावाकी पद्धति जापानी पौधारोपण की एक तकनीक है, जो छोटे क्षेत्रों में घने, बहुस्तरीय वर्टिकल पौधारोपण के लिए जानी जाती है। इस विधि में, विभिन्न प्रकार के स्थानीय पेड़-पौधों को एक साथ पास-पास लगाया जाता है, जिससे वे तेजी से बढ़ते हैं और सघन पौधारोपण एक प्राकृतिक जंगल की तरह विकसित होता हैं। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषि-उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा सघन पौधारोपण किया गया। इस दौरान कृषि भवन परिसर में उद्यानिकी, वन प्रजाति, फल प्रजाति के पौधो का पौधारोपण मियावाकी पद्धति से किया गया व रोपित पौधों खाद व सिंचाई देने का कार्य भी इस मुहिम के तहत किया गया। प्रत्येक अधिकारी ने अपने नाम से पौधा लगाया। इस अवसर पर कृषि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों ने पौधारोपण के साथ ही उतरोत्तर समुचित देखभाल की शपथ ली। हरियालो राजस्थान ऐप पर मियावाकी पौधारोपण श्रेणी में ही पौधारोपण को अपडेट किया गया। इस दौरान कृषि उद्यानिकी विभागीय अधिकारी रेणु वर्मा, रमेश भाम्भू, श्याम सुंदर अग्रवाल, विजय कुमार, कविता गुप्ता, प्रियदर्शिनी, प्रेमकुमार व प्रगतिशील किसानों ने पौधारोपण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संयोजन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …