
बीकानेर। शहरवासियों को मंगलवार को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। जीएसएस/फीडर रख-रखाव और पेड़ों की छंटाई जैसे आवश्यक कार्यों के चलते 26 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती फीडर नंबर 3 से जुड़े क्षेत्रों में होगी।
प्रभावित इलाकों में शामिल हैं: खारा रीको इंडस्ट्रियल एरिया, शिक्षा विभाग परिसर, रजिस्ट्रार कार्यालय, लालगढ़ नलकूप क्षेत्र, सुभाष रोड, सिमरन होटल के पास, हरिजन बस्ती, खटीको का मोहल्ला व मस्जिद के पास का क्षेत्र, पाबु बारी क्षेत्र।