
बीकानेर । रामदेव पैदल यात्रियों का संघ पूरे जोश के साथ लगातार रवाना हो रहे है। इसी के साथ गणेश चतुर्थी के दिन अंतिम संग भी बुधवार को रवाना हुआ। मामा भांजा संग की ओर से रास्ते में पैदल यात्रियों को कई प्रकार की निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएगी। इस बार की खास बात यह है कि प्रहलाद दास पुरोहित की 50वीं पैदल फेरी है। उनका कहना है कि 50 साल से लगातार बाबा के दरबार में पैदल हाजरी लगा रहे हैं। बुधवार को जब हर्षों के चौक से संग रवाना हुआ तो बड़ी संख्या में लोग पहलाद पुरोहित का स्वागत करने पहुंचे ।गौरीशंकर कलवानी के नेतृत्व में संघ शेखासर सहित कई गांव में चिकित्सा सेवा और जल सेवा उपलब्ध करवाएगा। सुशील आचार्य ने बताया कि किशन पुरोहित पूजा व्यास मोनिका व्यास, नर्बदा पुरोहित, गोपाल कलवानी,राजा व्यास, हरिहर व्यास खुशी व्यास, सुमित चूरा, किरण आचार्य आदि संघ के साथ रवाना हुए।