बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि

Description of image

उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह में आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 57.98 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त माह तक 53.75 करोड़ रूपये हैl इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में गत वित्तीय वर्ष की तुलना में अगस्त माह में 7.87% की वृद्धि हुई है एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक 247.66 करोड़ रूपये की आय अर्जित की है l

इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक 27.81 करोड रुपए की आय हुई है I

इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक 228.44 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है, जबकि गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अगस्त माह तक 216.00 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष अगस्त माह तक 5.76% अधिक आय प्राप्त हुई l

इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक 72.13 करोड रुपए की आय हुई है l

इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 576.04 करोड रुपए है l

इस वर्ष 2025-26 में अगस्त माह तक 208.57 करोड़ यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की है I

बीकानेर रेल मंडल उत्तर-पश्चिम रेलवे में ट्रेन- संचालन के समयपालन में 95.3% के साथ दूसरे पर रहा है, जो कि रेल संचलान में श्रेष्ठ पूरे उत्तर-पश्चिम रेलवे में दूसरे स्थान पर हैl

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …