माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने किया हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन

Description of image

बीकानेर, 11 सितंबर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने गुरुवार को हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) सूरसागर में हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा तैयार कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर शिक्षा निदेशक ने कहा कि हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा शहरी क्षेत्र की स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए सतत सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने इसे सराहनीय बताया और कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि सूरसागर विद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित होने से बच्चों को तकनीकी शिक्षा मुहैया हो सकेगी। निदेशक ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में सतत रूप से सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इससे परीक्षा परिणाम में भी सकारात्मक सुधार हुआ है। उन्होंने गत शैक्षणिक सत्र में दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं का सम्मान किया।

हल्दीराम एजुकेशनल सोसायटी के प्रतिनिधि रमेश अग्रवाल ने बताया कि कंप्यूटर लैब के लिए सात कंप्यूटर और 160 सैट फर्नीचर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही विद्यालय के लिए एक सफाई कर्मचारियों, दो सहायक कर्मचारियों और एक बागवान का मानदेय सोसायटी द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने सोसायटी द्वारा शहरी क्षेत्र की पांच स्कूलों में करवाए गए कार्यों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि सूरसागर स्कूल में तीन करोड़ रुपए की लागत से 14 नए कक्ष सहित पुराने कमरों का जीर्णोद्धार आदि कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने स्कूल संचालन में सरकार, भामाशाह और स्कूल प्रबंधन के समन्वय के बारे में बताया।

स्कूल प्राचार्य श्री परमेश्वर स्वामी ने आगंतुकों का आभार जताया। उन्होंने विद्यालय के परिणाम के बारे में बताया। इस दौरान निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) किशन दान चारण, एडीपीसी कृष्ण कुमार बिश्नोई सहित विद्यालय स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरविंदर कौर और ज्योति वर्मा ने किया।

*स्कूल का लिया अवलोकन*

इससे पहले शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट ने स्कूल परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के कक्षा कक्षों को देखा। यहां हल्दीराम एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध करवाए गए फर्नीचर्स का अवलोकन किया और इस सहयोग के लिए ट्रस्ट चेयरमैन श्री मनोहर लाल अग्रवाल का आभार जताया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …