
बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एमएन अस्पताल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, राजकुमार नामक व्यक्ति ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां एक अज्ञात व्यक्ति बेसुध पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके परिजनों का कोई सुराग भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।