एक निजी अस्पताल की ओपनिंग के चक्कर में मुख्य मार्ग रोका । प्रशासन मौन

Description of image

बीकानेर, पॉलिटेक्निक कॉलेज से मेडिकल कॉलेज मार्ग आज 4 जून 2025 सुबह से अवरुद्ध कर रखा है। क्योंकि वहां कल 5 जून 2025 को एक निजी अस्पताल का ओपनिंग कार्यक्रम होना है। उस रास्ते पर टेंट इत्यादि लगाए जा रहे हैं पर अस्पताल बनाने वालों को यह ध्यान नहीं रहा शायद कि यह मुख्य मार्ग है और यदि ओपनिंग अगले दिन की जानी थी तो एक दिन पहले ही सुबह कई घंटो तक मार्ग अवरुद्ध करने का कोई कारण नहीं बनता। यानी अब कहा जा सकता है कि निजी अस्पताल संचालक प्रशासन के सपोर्ट से अपनी मनमानी करेंगे और यदि प्रशासन ने इसकी परमिशन भी दी है तो तो कुछ घंटे के लिए दी जा सकती थी। परंतु इतने लंबे समय के लिए मार्ग अवरुद्ध रखना प्रशासन की और निजी अस्पतालों की मिली भगत बताता है। इसी के चलते एक युवक टेंट का पर्दा सामने आ जाने से बाइक से नीचे गिर पड़ा गनीमत रही कि युवक के ज्यादा चोट नहीं आई पर आमजन की सुरक्षा को भी रास्ता रोककर प्रभावित किया गया । यहां तक अगर अस्पताल के इनविटेशन कार्ड पर देखा जाए तो सभी विधायकों और स्वास्थ्य मंत्री जी का नाम अंकित है। यदि यह सब लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा भी लेते हैं तो सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल उठता है कि पीबीएम की तरफ ध्यान देने की बजाय यह एक निजी अस्पताल के उद्घाटन में सम्मिलित होने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि कितने विधायक,मंत्री इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे परंतु आमजन को इस तरह से परेशानी देना यह किसी भी प्रशासन को शोभा नहीं देता। और वहीं अगर पीबीएम अस्पताल की व्यवस्था की बात की जाए तो ट्रॉमा सेंटर में व्हीलचेयर का मिलना अंधेरे कमरे में काले रिबन को ढूंढने के समान है। इस और प्रशासन का कभी ध्यान ही नहीं जाता और एक निजी अस्पताल जो पैसा लेकर मरीजों को वो सुविधाएं देंगे और शायद जो व्यवस्थाएं पी बी एम हॉस्पिटल में पहले से उपलब्ध है, उनके प्रचार के लिए इनविटेशन कार्ड पर पूरे विधायक मण्डल का नाम ही लिख डाला,ताकि निजी अस्पताल का प्रचार हो सके।

रास्ते को रोकने को लेकर और मंत्रियों के एक निजी अस्पताल की ओपनिंग में शामिल होनें की बात को लेकर तो ये लगता है कि सरकार केवल सेठों की है, गरीब आदमी के इलाज के लिए सुविधाओं के संचालन की कोई सुध नहीं लेता।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …