यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-कामाख्या-जोधपुर रेलसेवा का सौनेली एवं डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा का कोकराझार स्टेशन पर ठहराव

Description of image

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-कामाख्या-जोधपुर रेलसेवा का सौनेली एवं डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा का कोकराझार स्टेशन पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

1. गाडी संख्या 15623, जोधपुर-कामाख्या एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 09.09.25 से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह सौनेली स्टेशन पर 10.45 बजे आगमन व 10.47 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15624, कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.09.25 से कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह सौनेली स्टेशन पर 04.00 बजे आगमन व 04.02 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.09.25 से डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह कोकराझार स्टेशन पर 01.50 बजे आगमन व 01.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.09.25 से लालगढ से प्रस्थान करेगी वह कोकराझार स्टेशन पर 21.08 बजे आगमन व 21.10 बजे प्रस्थान करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …