
बीकानेर। शहर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल यानि रविवार को सुबह सर्च ऑपरेशन किया। जानकारी के अनुसार इस पुलिस ने सर्च ऑपरेशन में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार पुलिस ने रविवार को कादरी कॉलोनी इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन किया। शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के तहत पुलिस ने यहाँ घर घर जाकर तलाशी ली गई। पुलिस ने मोबाइल में संदिग्ध दस्तावेज को भी जब्त किया है।
थानाधिकारी परमेश्वर ने कहा ऐसे सर्च ऑपरेशन से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी और आपराधिक गतिविधियाँ कम होगी। सर्च ऑपरेशन के बाद पूछताछ और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। बीकानेर पुलिस एक्शन मोड़ पर नज़र आ रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी की एक समुदाय के कुछ लोग बाहर से यहाँ रह रहे थे जिनकी जांच की गई। पूछताछ के बाद उनको उनको छोड़ दिया गया है।