अवैध गैस रिफिलिंग के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी, दो दिनों 13 स्थान पर किया औचक निरीक्षण

Description of image

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की रोकथाम हेतु अभियान सख्ती से निरन्तर चालू है। अभियान के अंतर्गत घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक दुरूपयोग की रोकथाम के लिए गठित टीम ने 24 और 25 दिसम्बर को जिला रसद अधिकारी वीरेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह ने शहर में 13 स्थानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंगाशहर बस स्टैंड के पास मुकेश बिश्नोई पुत्र भारमल बिश्नोई को घरेलू गैस सिलेंडरों से ऑटो रिक्शा में अवैध रूप से गैस भरते हुए पाए जाने पर उसके विरूद्ध कार्रवाई की गई और 2 सिलेंडरों के साथ इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। सुजानदेसर रोड पर बबलू गहलोत पुत्र रामदयाल गहलोत को भी घरेलू गैस सिलेंडर से ऑटो रिक्शा में अवैध रूप से गैस भरते हुए पाए जाने पर उसके विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 2 सिलेंडरों के साथ इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। इसके पश्चात करमीसर कब्रिस्तान के पास श्रीराम गहलोत पुत्र माणकचंद को एक गोदाम में, जो सफी मोहम्मद का बताया गया, बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 सिलेंडर मय इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त किए गए।

बुधवार को अवकाश के दिन अवैध गैस रिफिलिंग के विरूद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए धोबी तलाई, रानी बाजार में मोहम्मद गुलजार पुत्र अता मोहम्मद, भंवर लाल मेहरा पुत्र बालेश चंद्र, मेहरों का मोहल्ला, नगर निगम के पीछे तथा साहिल खान पुत्र मोहम्मद फारूख, अमरसिंहपुरा को घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग कर वाहनों में अवैध रूप से गैस भरते हुए पाया गया और इन सबसे क्रमशः 2, 1 तथा 4 सिलेंडर मय इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त किए गए। इन सभी के विरूद्ध एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सभी 6 जब्ती की कार्यवाहियों में जब्त सिलेंडरों और अन्य सामग्री को निकटतम गैस ऐजेंसियों के गोदामों में सुरक्षित रखने हेतु सुपुर्द कर सुरक्षित रखने हेतु पाबंद किया गया। इन आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला रसद अधिकारी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी किसी प्रकार का दुरूपयोग होता दिखाई दे, तो कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचित करें, जिससे नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्त्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…