ढोला मरू होटल के आगे तेज रफ्तार से चली कार बैरिकेड से टकराई

Description of image

बीकानेर में रविवार रात को तेज रफ्तार कार ने मचाया उत्पात। मिली जानकारी के अनुसार ढोला मारू होटल के सामने लगे यातायात शाखा के बैरिकेड से एक कार टकरा गई। और उसे दूर तक घसीट ले गयी।प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार से आ रही कार लोहे के बैरिकेड से टकराई जिसे उसका एक टायर उसमें फस गया। कार उसे काफी दूर तक घसीट ले गयी। आने जाने वाले वाहन चालकों में भय फैल गया। पास में फास्टफूड की दुकानों पे खड़े लोगों ने उस कार को रुकवाया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गयी कार में दो लोग सवार थे जो नशे में बताये जा रहे है।उन्होंने लोगो से मारपीट भी की। घटना की सूचना पर सदर थाने के एसएचओ दिगपाल सिंह चारण मौके पर पहुचे। और दोनो युवको को पूछताछ के लिए थाने ले गए।मौके पर से कार को हटवाया गया।और भीड़ को भी हटाया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…