
उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं के रद्द/आंशिक रद्द अवधि में निम्न विस्तार रहेगा:-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 15.10.25 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा दिनांक 15.10.25 तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 04.10.25 व 11.10.25 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 06.10.25 व 13.10.25 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 05.10.25 व 12.10.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 06.10.25 व 13.10.25 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा दिनांक 05.10.25 व 12.10.25 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा दिनांक 07.10.25 व 14.10.25 को रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.10.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 15.10.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.10.25 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा दिनांक 15.10.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*रीस्टोर रेलसेवाएं*
1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.09.25 से रीस्टोर रहेगी।