बीकानेर रेल मंडल पर, टिकट चेकिंग से एक दिन में वसूले 3 लाख 40 हजार

Description of image

बीकानेर रेल मंडल पर सोमवार (24.02.25) को टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा, बिना टिकट यात्रियों पर लक्ष्य से अधिक मामले बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

इसके अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी स्क्वाड टीम (सहित TC) के साथ सादुलपुर-रेवाड़ी, बठिंडा-हिसार, हिसार-रोहतक, भिवानी रेवाड़ी सहित बीकानेर मंडल के विभिन्न रूटों पर बिना टिकट यात्रियों के कुल 838 मामले बनाये, जो कि लक्ष्य से अधिक हैं। मंडल पर एक दिन में बनाये गये कुल 838 वसूली-मामलों में से 91 वसूली-मामले TTE बजरंग लाल कौशिक ने भटिंडा-रोहतक रूट पर बनाकर अ‌द्वितीय कार्य किया है। उक्त 838 मामलों में 10 मामले यात्रियों द्वारा धूम्रपान करने पर, गंदगी फैलाने पर व अधिक सामान ले जाने के मामले सम्मिलित हैं।

24.02.25 को पकड़े गए 838 मामलों से बीकानेर मंडल को कुल 340170 रुपये की आमदनी हुई। जबकि गत वर्ष (24 फ़रवरी, 2024) को मंडल पर कुल 675 मामले बनाये गये जिससे 270960 रुपए की आमदनी हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष (एक दिन में) 25.54% की अधिक वसूली हुई है। इस वर्ष 1 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 तक टिकट चेकिंग से 6345723 रुपये की वसूली हुई है, जबकि गत वर्ष 1 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024 तक 5883080 रुपए की वसूली हुई थी। इस प्रकार गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष टिकट चेकिंग से 7.86% की अधिक वसूली की है। 1 फरवरी 2025 से 24 फरवरी 2025 तक बिना टिकट यात्रियों के कुल 16577 मामले बनाये गये, जबकि गत वर्ष 1 फरवरी 2024 से 24 फरवरी 2024 तक बिना टिकट यात्रियों के कुल 15043 मामले बनाये गये। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 10.20% मामले अधिक बनाये गये।

बीकानेर रेल मंडल बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रति सख्त है, साथ ही यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …