बीकानेर के इस पुल के नीचे मिला बुजुर्ग का लटका शव

Description of image

 

बीकानेर। जिले के नाल थाना इलाके में एक बुजुर्ग का शव पुल के नीचे लटका मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतराकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी मिली है कि नाल स्थित ओवरब्रिज के नीचे साइड 70 वर्षीय सुरजाराम नामक बुजुर्ग का शव लटका मिला। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है या इनके साथ कोई अनहोनी हुई है। फिलहाल पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …