बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई फायरिंग

Description of image

बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में एक युवक पर फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि रामपुरा बस्ती में मोटरसाइकिल को आगे पीछे करने की बात को लेकर दो तीन युवकों में आपसी बोल चाल हो गई। जिसके बाद एक युवक भुवनेश्वर सिंह पर दो जनों ने फायर कर दिए। फायर में भुवनेश्वर घायल हुआ है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी मिली है कि फायरिंग करने वाले युवकों को पुलिस तलाश रही है और जल्द ही दोनों को पकडने का दावा भी कर रही है। फायरिंग की इस वारदात के बाद रामपुरा बस्ती में एक बार सी सनसनी फैल गई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…