हिरण शिकार की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस,वन्यजीव प्रेमियों ने शिकारियो की जमकर करी धुनाई

Description of image

बीकानेर। जिले के बज्जू क्षेत्र में मौज मस्ती के लिए जानवरों का शिकार करना पंजाब के कुछ युवकों को भारी पड़ गया। हिरण शिकार की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस,वन्यजीव प्रेमियों ने इन युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। दरअसल बज्जू थाना क्षेत्र के बिजेरी में हिरण का शिकार कर फरार हो रहे पंजाब के शिकारियों को पुलिस और जीव प्रेमियों ने मिलकर घेर लिया। शनिवार को हुए इस घटनाक्रम में माणकासर सरपंच सुखराम की सूचना और सक्रियता से शिकारी पकड़े गए। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश में फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

*शिकारियों से पुलिस-ग्रामीणों की आमने-सामने भिड़ंत*

जानकारी के अनुसार, बिजेरी गांव के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे हिरण का शिकार किया गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा किया। शिकारियों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई। पीछा करने के दौरान एक गाड़ी को बीठनोक के पास रोका गया, जिसमें दो आरोपी पकड़े गए। दूसरी गाड़ी को हदां के पास टोकला गांव में दबोचा गया, जिसमें तीन युवक थे।

फायरिंग से दहशत, दो बंदूकें बरामद

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारियों ने पुलिस और जीव प्रेमियों से बचने के लिए फायरिंग भी की। बज्जू थाना प्रभारी आलोकसिंह चारण ने बताया कि तलाशी में दो 12 बोर की बंदूकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …