आईजीएनपी नहरों का चक्रीय कार्यक्रम जारी

Description of image

 

बीकानेर । इंदिरा गांधी नहर परियोजना की रबी फसल 2024 के दौरान 21 नवंबर प्रातः 6 बजे से 11 जनवरी 2025 प्रातः 6 बजे तक नहरों को 3 में से 1 समूह में चलाने हेतु अनिवार्य आवश्यकता समूहों का विवरण और चक्रीय कार्यक्रम जारी किया गया है।

सिंचित क्षेत्र विकास आयुक्त वंदना सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ग्रुपों का वरीयता समूह 21 नवंबर प्रातः 6 बजे से 29 नवंबर सायं 6 बजे तक ग, क, ख रहेगा। इसी प्रकार 29 नवंबर सायं 6 बजे से 8 दिसंबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग, क रहेगा। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर प्रातः 6 बजे से 16 दिसंबर सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता क, ख, ग रहेगा।

16 दिसंबर सायं 6 बजे से 25 दिसंबर प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ग, क, ख रहेगा। 25 दिसंबर प्रातः 6 बजे से 2 जनवरी सायं 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह ख, ग,क रहेगा तथा 2 जनवरी सायं 6 बजे से 11 जनवरी प्रातः 6 बजे तक ग्रुपों का वरीयता समूह क, ख, ग रहेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में 14 अप्रैल को भव्य आयोजन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जुटेंगे गणमान्य लोग

दिनांक: 09 अप्रैल 2026 बीकानेर,डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास, बीकानेर द्वारा भारतरत्न डॉ.…