बीकानेर रेल मंडल पर सर्दियों के मौसम में गाड़ी संचालन के दौरान, लोको पायलटों को चाय एवं पीने हेतु गुनगुना पानी की विशेष सुविधा

Description of image

 

बीकानेर रेल मंडल पर लोको पायलटो को गाड़ी संचालन के दौरान चाय एवं गर्म पानी पीने हेतु गुनगुना पानी की विशेष सुविधा देने की शुरुआत कर दी गई है इसके अंतर्गत सूरतगढ़ सूरतगढ़ जंक्शन हिसार जंक्शन चूरू जंक्शन भिवानी जंक्शन पर यह सुविधा 15 नवंबर 2024 से शुरू की जा चुकी है।

यह सुविधा लोको पायलटों को सर्दी से राहत दिलाने एवं गाड़ी संचालन के दौरान लोको पायलटों को चुस्त रखने के उद्देश्य से चाय एवं आरओ का गुनगुना पानी दिया जा रहा है। सर्व विदित है कि गुनगुना पानी स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ औषधीय गुणों से युक्त होता है।

लोको पायलटों हेतु यह सुविधा 15 नवंबर 2024 से शुरू की गई है एवं आगामी 270 दिनों तक निरंतर जारी रहेगी।

यह सुविधा मालगाड़ी एवं सवारी गाड़ियों के थ्रू जाने वाले लोको- पायलटों को दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल कर्मचारी एवं यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…