बीकानेर रेल मंडल पर रेल मदद पोर्टल के माध्यम से 37091 हजार यात्रियों की शिकायतों का समाधान लगभग 31 मिनट में किया

Description of image

सं(2024/172)

 

यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार के दिशा- निर्देशन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। साथ ही भारतीय रेलवे पर एकीकृत रेल मदद पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, भूपेश यादव ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।

वर्ष 1अप्रैल 2023 से 31मार्च 2024 तक कुल 21,942 शिकायतें व 1 अप्रैल 2024 से 30 नवम्बर 2024 तक 15149 शिकायतें प्राप्त हुई, उपर्यक्त दोनों को मिलाकर बीकानेर मंडल को “रेल मदद” पोर्टल पर 37091 विभिन्न तरह की शिकायतें प्राप्त हुई जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 31 मिनट के समय में किया गया। उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार- रूम स्थापित किया गया है, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं। हाल ही में बीकानेर मंडल पर इस सप्ताह में मात्र 17 शिकायतें प्राप्त हुई हैं,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है।

बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…