राइजिंग राजस्थान ग्लोबल एक्सपो में लगी रेलवे की प्रदर्शनी महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने किया अवलोकन

Description of image

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार रेलवे ने अपनी विरासत, तकनीकी उन्नयन और आधुनिकता को दर्शाती हुई प्रदर्शनी लगाई है। प्रथम दिन 09 दिसंबर को महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने रेलवे की स्टॉल का उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी सहित रेलवे के विभागध्यक्ष, अन्य अधिकारियों, सम्पूर्ण भारत से आये उधमियों, एक्सपो में आये कई देशों के प्रतिनिधियों सहित सेंकड़ो डेलिगेट्स ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

दूसरे दिन भी रेलवे प्रदर्शनी के लिए लोगों का आकर्षण बना रहा। माननीया विधायक श्रीमती अनीता भदेल एवं श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी ने भी रेलवे प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रसंशा की। विभिन्न देशों के डेलीगेट्स सहित मीडिया प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में वंदे भारत, नमो भारत, स्लीपर वंदे भारत , जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का 3डी मॉडल, विभिन्न प्रकार के इंजनों के आकर्षित मॉडल प्रदर्शित किए गए है। साथ आगंतुकों के मनोरंजन के लिए ऑनलाइन क्विज और सेल्फी स्क्रीन भी लगाए गए है। नेशनल रेल म्यूजियम, नई दिल्ली से मंगाए गए फेयरी क्वीन इंजन के मॉडल, मग, पेंटिंग्स एवं अन्य सामग्रिया भी प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखी गईं है। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का समापन 11 दिसंबर को होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…