बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग

Description of image

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि मीना नर्सिंग होम की गली में एक युवक पर फायरिंग हुई है। जिसमें शोएब की गोली लगी है। जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोटगेट थानाधिकारी मनोज शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे हैं और आसपास के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। फिलहाल फायरिंग करने वालों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी से फैल गई है। ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि आपसी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…