25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग का आदेश

Description of image

राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में 25 दिसम्बर से सर्दी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं।बावजूद इसके निजी स्कूलों में बच्चों को बुलाने की शिकायत शिक्षा विभाग के पास पहुंची है। दरअसल, निजी स्कूल समर कैंप के बहाने बच्चों को स्कूल बुला रहे हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने शुक्रवार को फिर से इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशक ने आदेश में स्पष्ट कियाहै कि यदि किसी गैर सरकारी स्कूल के द्वारा निर्धारित अवधि में शीतकालीन अवकाश नहीं किया जाता है तथा अवकाश के दौरान स्कूल संचालितकिया जाता है तो इस स्थिति में संबंधित स्कूल के खिलाफ राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 नियम 1993 में प्रावधान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्देशों की पूर्ण पालन के लिए शिक्षा निदेशक ने संबंधित सीडीईओ सहित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को पाबंद भी किया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…