
बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीन-चार युवक पीड़ित को दुकान के सामने लाठियों से पीटते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बजरंग मोदी को साजिद भुट्टा, माजिद अली भुट्टा, इब्राहिम खां, लबाना, आरिफ भुट्टा, टीपू सुल्तान सहित अन्य आरोपियों ने लाठियों से इतना पीटा कि उसके हाथ-पैर तक टूट गए। इस संबंध में पीड़ित ने नया शहर थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से इलाके में आक्रोश बढ़ रहा है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।