कोडमदेसर के पास निजी विद्यालय की स्कूली वैन पलटी, एक बच्ची की मौत

Description of image

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के कोडमदेसर के पास मंगलवार को एक निजी विद्यालय की स्कूली वैन पलट गई, जिससे एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे में कुछ अन्य स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं। गजनेर पुलिस के अनुसार, इस घटना को लेकर अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मृतक बच्ची के परिवारजन शव को पीबीएम अस्पताल ले गए, लेकिन बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने घर लौट गए। फिलहाल, प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और घटना की जांच को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में 14 अप्रैल को भव्य आयोजन, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जुटेंगे गणमान्य लोग

दिनांक: 09 अप्रैल 2026 बीकानेर,डॉ. हेडगेवार स्मृति सेवा न्यास, बीकानेर द्वारा भारतरत्न डॉ.…