युवक को अगवा कर नग्न वीडियो बनाया, मामला दर्ज

Description of image

बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में युवक को अगवा कर नग्न वीडियो बनाने और 40 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित 28 वर्षीय युवक ने संतोष, दोलू, चंपालाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 23 फरवरी को जैन चौक पर हुई, जब पीड़ित दुकान से सामान ले रहा था, तभी आरोपी जबरन उसे उठा ले गए और कैंपर में डालकर सुनसान जगह ले गए। वहां आरोपियों ने उसका नग्न वीडियो बनाया और 40 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर उसे धमकाया कि यदि पैसे नहीं दिए तो दोबारा उठा लेंगे। नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी थानाधिकारी अमित कुमार स्वामी को सौंपी गई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …