सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 को, डॉ. सुषमा बिस्सा होंगी ब्रांड एंबेसडर

Description of image

 

बीकानेर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस वर्ष के लिए पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड़ ने बताया कि डॉ. बिस्सा पैरासेलिंग की 1 हजार 594 उड़ानों की राष्ट्रीय रिकार्ड धारक हैं तथा वर्ष 2009 के माउंट एवरेस्ट अभियान दल की सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने सशस्त्र झंडा दिवस के अवसर पर गौरव सेनानियों, शहीद वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक सहयोग राशि एकत्रित करने की अपील की है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…