महावीर इंटरनेशनल बीकानेर गंगाशहर  पर्यावरण जनजागृति अभियान कपडे की थैली मेरी सहेली  सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बीकानेर 

Description of image

 

आज दिनांक 30.11.2024 क़ो सेठ रावतमाळ बोथरा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर मेँ संगोष्ठी का आयोजन किया |

कार्यक्रम संचालन करते हुवे वीर टोडर मल चोपड़ा ने महावीर इंटरनेशनल का परिचय देते हुवे संस्था द्वारा किये जारहे सेवा कार्यों की जानकारी दी |बीकानेर के चारों केन्द्रो के संयुक्त कार्यक्रम कपडे की थैली मेरी सहेली सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बीकानेर के तहत बताया जो प्लास्टिक सामान कम समय के लिए उपयोग मेँ आता हैं हम उसका उपयोग पुनः नहीं करते हैं वो सिंगल यूज़ प्लास्टिक हैं |संस्था स्कूली बच्चों के माध्यम से समाज मेँ जन जाग्रति लाने का कार्यक्रम कर रही हैं तथा उनके विकल्पों का उपयोग लेने हेतु प्रेरित करती हैं |

. आज के कार्यक्रम मेँ मुख्य वक्ता डॉ. धीरेन्द्र सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक बागवानी )ने अपने बक्तव्य मेँ बच्चों क़ो सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे मेँ समझाया |बच्चों क़ो बताया जो सामान हम प्लास्टिक पैकिंग मेँ लाते हैं उन्हें लाते ही खोलकर दूसरे बर्तन मेँ डाले ताकि प्लास्टिक के अंश उसमे कम मिले | इस प्लास्टिक प्रदूषण क़ो रोकने के लिए हमें अपनी घर की रसोई से शुरुवात करनी होंगी |यथासंभव प्लास्टिक के बर्तन धीरे धीरे बदलने होंगे |आज घर मेँ जो नमक खा रहे हैं उसमे भी प्लास्टिक के तत्व मिले हुवे हैं क्योंकि समंदर मेँ भी प्लास्टिक तैर रहा है| वायु प्रदुषण मेँ भी प्लास्टिक की अहम् भागीदारी हैं हम सांस लेते हैं जहर निगल रहे हैं भयंकर बीमारियों क़ो न्योता देते हैं |सरकार इसे बंध करे या ना करे अपने क़ो इसका उपयोग बंद करना हैं |

. प्रश्नोंतारी कार्यक्रम मेँ बच्चों ने पर्यावरण सम्बन्धी प्रश्न पूछे डॉ साहब ने सभी बच्चों क़ो संतुष्ट किया |संस्था द्वारा उन्हें पारितोषित कर हौसला बढ़ाया | बच्चों व शाला स्टाफ सहित गणमान्य व्यक्तियों क़ो संस्था द्वारा 250 कपडे के थैले भेंट किए गये |

. अंत मेँ शाला इंचार्ज श्री युवराज जी ने संस्था व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया तथा बच्चों क़ो एक बार क़ृषि विश्वविद्यालय भ्रमण कराने की डॉ साहब से स्वीकृति ली |

. संस्था के वीर चन्द्रकुमार राखेचा, वीरा भारती गहलोत ने शाला इंचार्ज क़ो महावीर इंटरनेशनल के दो पोस्टर भेंट कर शाला मेँ लगाने का आग्रह किया |

. कार्यक्रम मेँ वीर टोडर मल चोपड़ा, वीर चन्द्र कुमार राखेचा, वीरा भारती गहलोत, वीरा मंजू गुलगुलिया सहित सम्पूर्ण शाला परिवार उपस्थित रहा |

आखिर मेँ बच्चों क़ो सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई |बच्चों ने कार्यक्रम का समर्थन करते हुवे कपडे की थैली मेरी सहेली के नारों से वातावरण क़ो गुंजायमान बना दिया |

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…