आवासित महिला को पति को सौंपा

Description of image

बीकानेर। सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा बीकानेर में संचालित विमन्दित पुनर्वास गृह (सेवा आश्रम 2) मे एक महीने से आवासित महिला पिंकी को गुरुवार को संस्था की टीम के प्रयासों से उसके पति को सुपुर्द किया गया। पति वीरेंद्र कुमार जब अपनी धर्मपत्नी से मिला, तो उसकी आंखें खुशी से छलक गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी मौजूद रही। उन्होंने संस्था के इस पुनर्वास कार्यक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संस्था की सेवा की सराहना की। इस अवसर पर काउंसलर अनुराधा पारीक, नारी निकेतन अधीक्षक डॉ. शारदा चौधरी, सुपरवाइजर जाकिर हुसैन,जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना के हेड कांस्टेबल श्री शेर सिंह, विशेष शिक्षक मनोज कुमावत, एएनएम सरोज उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …