जलदाय मंत्री से मिले विधायक श्री सारस्वत

Description of image

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को जयपुर में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल से मुलाकात की।

विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नए नलकूप और ट्यूबवेल स्वीकृत करने तथा लंबे समय पूर्व डाली गई पाइपलाइन बदलने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों को और अधिक गति से करवाने तथा अमृत 2.0 की स्वीकृतियों के संबंध में बातचीत की।

उन्होंने बताया कि मंत्री श्री कन्हैयालाल ने सभी विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करवाने का विश्वास दिलाया। विधायक ने जलदाय विभाग से जुड़े रिक्त पदों को भरने का आग्रह भी किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…