ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं आंशिक रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

Description of image

 

 

बीकानेर मण्डल के भिवानी स्टेशन पर लाइन नं. 1 पर वांशेबल एप्रेन के कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

 

*आंषिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

 

1. गाडी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी- भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक भिवानी से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक भिवानी के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 04975, रोहतक- भिवानी स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक रोहतक से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 04974, भिवानी-रोहतक स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी-भिवानी सिटी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 04977, भिवानी-रोहतक स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक भिवानी से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 14796, कालका-भिवानी स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक कालका से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 14738, तिलकब्रिज-भिवानी स्पेषल रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक तिलकब्रिज से प्रस्थान करेगी वह भिवानी सिटी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी सिटी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं*

 

1. गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.11.24, 18.11.24, 20.11.24, 22.11.24 व 25.11.24 को बीकानेर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी बाई पास-रोहतक होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24, 19.11.24,

21.11.24 व 23.11.24 व 26.11.24 को हरिद्वार से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाई पास-हिसार होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक नई दिल्ली से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाई पास होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक हिसार से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया भिवानी बाई पास-रोहतक होकर संचालित होगी।

5. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक दिल्ली से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाई पास-हिसार होकर संचालित होगी।

6. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक बठिण्डा से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी बाई पास-रोहतक होकर संचालित होगी।

7. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.11.24 व 21.11.24 को अगरतला से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाई पास-हिसार होकर संचालित होगी।

8. गाडी संख्या 14620, फिरोजपुर-अगरतला एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 18.11.24 व

25.11.24 को फिरोजपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी बाई पास-रोहतक होकर संचालित होगी।

9. गाडी संख्या 12555, गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 15.11.24 से 25.11.24 तक गोरखपुर से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रोहतक-भिवानी बाई पास-हिसार होकर संचालित होगी।

10. गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 16.11.24 से 26.11.24 तक बठिण्डा से रवाना होगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी बाई पास-रोहतक होकर संचालित होगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

एसजेपीएस : आपका श्रेष्ठ प्रदर्शन ही आपकी वास्तविक पहचान – डॉ गौरव बिस्सा 

दिनांक : सोमवार, 30 जून, 2025 व्यक्तिगत एवं संगठन की सफलता के लिए उससे जुड़ी टीम का आपसी दृ…