गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में सफला एकादशी पर दानदाताओं ने के बढ़ चढ़कर की गौ सेवा

Description of image

गांव कोटासर में स्थित श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला में आज सफला एकादशी के पुनीत अवसर पर दिल्ली प्रवासी गोपाल महिया दुलचासर ने 1कड़ाई मीठी लापसी भंडारा गो माताओं को समर्पित किया। चेन्नई प्रवासी रामेश्वर लाल, गोवर्धन राम छड़िया सुथार कुचोर अगुणी के द्वारा 1ट्राली 41मण मूंगफली चारा दान किया गया। कुचोर अगुणी हाल बीकानेर निवासी रामस्वरूप खीचड़ ने11000 रु राशि गो सेवा में समर्पित पुण्य अर्जित किया। सूडसर विद्यालय से रिटायर्ड पीटीआई जनार्दन शर्मा ने गो वंश को गुड़ सेवा समर्पित की। दुलचासर के हीराराम छरंग ने गो वंश को गुड़ का भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया ।गौशाला कमेटी ने एकादशी के पर्व पर गौ सेवा करने वाले सभी दानदाताओं के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हुए जताया आभार।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…