ऊर्जा मंत्री से मिले श्रीडूंगरगढ़ विधायक

Description of image

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने शनिवार को जयपुर में ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर मुलाकात की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के जाख़ासर गांव में नवनिर्मित 132 केवी जीएसएस के बारे में बताया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए इस जीएसएस से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने इसके उद्घाटन के लिए मंत्री को आमंत्रित किया और पूनरासर में निर्माणाधीन जीएसएस का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अन्य प्रगतिरत कार्यों के बारे में बताया। साथ ही आगामी बजट में कुछ अन्य स्थानों पर जीएसएस स्थापित करने की मांग की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…