घरेलू सिलेंडरों से अवैध रूप से वाहनों में गैस रिफिलिंग पर रसद विभाग ने की कार्यवाही

Description of image

 

बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग से होने वाले जानमाल एवं राजस्व हानि की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार को नोखा में रसद विभाग की टीम द्वारा कई स्थानों पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लखारा चौक पर देवकिशन उर्फ देवाराम लखारा, निवासी मालाणी बास, नोखा को घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैधरूप से वाहनों में रिफिलिंग करते हुए पाया गया। इसके तहत एलपीजी अधिनियम, 2000 के खंड सं. 3,4,5 व 7 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसमें कुल 4 गैस सिलेंडर मय इलेक्ट्रोनिक कांटा तथा गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त सिलेंडरों को राज गैस सर्विस, नोखा सुपुर्द कर गोदाम में सुरक्षित रखने हेतु पाबंद किया गया।

उन्होंने बताया कि अवैध रिफिलिंग में लिप्त आरोपी पर नियमानुसार सक्षम न्यायालय में वाद पेश किया जाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में आमजन से भी अपील है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का कहीं भी दुरूपयोग होता दिखाई दे तो कार्यालय के दूरभाष 0151-2226010 पर सूचित करें ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…